BREAKING NEWS
छतरपुर हत्याकांड: पत्नी पर पति की हत्या की.. <<     छतरपुर में एनटीपीसी सोलर प्लांट के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में भयानक सड़क हादसा, बाइक पर अपने.. <<     छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<     BIG NEWS : सीतामऊ के ढाबे पर खूनी बवाल, खाने की बात.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच सिटी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2024, 10:44 am
REPORT : विधायक मारू ने किया रामपुरा तालाब के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर उठाए सवाल, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। रामपुरा प्रवास के दौरान आज विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू ने रामपुरा तालाब में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुणवक्ता पर सवाल उठाए। जांच के नमूने लिए और नगर परिषद सीएमओ ओर इंजीनियर को फटकार लगाई।  तहसीलदार को बुलाकर मोके पर पंचनामा बनाया और कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
रामपुरा में तालाब में जीर्णाेद्धार एवं नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। गुरुवार को विधायक मारू रामपुरा तालाब पहुचे। निर्माण कार्य की गुणवक्ता देखी इस पर घटिया निर्माण मिलने पर मारू ने नगर परिषद सीएमओ, इंजीनयर ओर सबंधित अधिकारियो को मोके पर बुलाया। मारू ने कहा भाजपा सरकार नगर विकास हेतु दृढ़ संकल्पित है। लेकिन आप निर्माण की गुणवक्ता पर बिल्कुल ध्यान नही दे रहे है ठेकेदार अपनी मन मर्जी माफिक काम कर रहे है। निर्माण कार्य मे लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। विधायक मारू ने संबधित अधिकारियों को फटकार लगाई ओर तालाब निर्माण कार्य कार्य के जांच नमूने लिए। मौके पर तहसीलदार को बुलाकर पंचनामा बनाया और और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए वहीं जांच नमूने आने तक निर्माण कार्य को बंद करने के निर्देश दिए। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष गोपाल जी गुजर .नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतू जागीदार, करुण माहेश्वरी,  दीपक मरच्या , पार्षदगण आदि उपस्थित थे

रिंगवाल का भी किया निरीक्षण, मिली कई खामियां-
रामपुरा तालाब के साथी ही विधायक मारू ने रामपुरा रिंगवाल का भी निरीक्षण किया यहां भी खामियां मिली इस पर मारू ने जल संसाधन विभाग के एसडीओ हिमांशु भाभोर से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मारू ने कहा रिंगवाल मजबूत यहां पर हो रहा निर्माण का गुणवत्ता वाला हो निर्माण कार्य के संबंध में लगातार शिकायत मिल रही है इसकी जांच हो लापरवाही कार्रवाई की जाए।  घटिया निर्माण पाए जाने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई हो जनता ने विकास और विकास को देखकर ओर भाजपा पर विश्वास जताया हैं इस पर चल रहे विकास कार्य गुणवत्ता विहीन हो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE