भोपाल। माहेश्वरी समाज 15 जून को महेश नवमी मनाएगा। इसके उपलक्ष्य में परोपकार के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। माहेश्वरी समाज पूर्वांचल ने गुरुवार को आसरा वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को फल और ओआरएस के पैकेट वितरित किए, तो जुमेराती स्थित आशापुरा दरबार में गरीबों को भोजन कराया। कार्यक्रम के संयोजक मप्र पूर्व क्षेत्रीय सभा के संगठन मंत्री सुनील मानधन्या थे। यहां बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा कार्यसमिति सदस्य शिशिर माहेश्वरी, जिला सभा अध्यक्ष गिरधर राठी एवं जिला सचिव गोपाल वाहेती, जिला कोषाध्यक्ष मनोज काबरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष टावरी, माहेश्वरी महिला मंडल पूर्वांचल की अध्यक्ष मनीषा काबरा, सचिव मिनी गांधी, उपाध्यक्ष सपना चितलांग्या, जिला सह सचिव रचना गगरानी, कार्यकारिणी सदस्य छाया चांडक, लक्ष्मी भूतड़ा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज पूर्वांचल के अध्यक्ष सुमित तोषनीवाल, सचिव राजेश माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष किशोर भूतड़ा, उपाध्यक्ष भारत गांधी, प्रचार प्रसार मंत्री दिलीप झंवर, संजय भट्टर, संगठन मंत्री सुनीत खटोड़, कार्यकारिणी सदस्य श्याम चितलांग्याने, केतन भूतड़ा और प्रचार प्रसार मंत्री मुकुंद चांडक का सहयोग रहा।