देवास। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास देवास रेलम बघेल ने बताया कि जिले में 28 जून तक वजन अभियान चलाया जायेगा। वजन अभियान के संबंध में संयुक्त संचालक एनएन कण्डवाल की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्देशित किया गया कि जो कार्यकर्ता प्रति दिवस सांझा चूल्हा, टीएचआर, स्वयं की उपस्थिति, अतिकुपोषित व मध्यम कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन इत्यादि की जानकारी पोषण ट्रेकर एप पर दर्ज नहीं कर पाती है ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करें। जिन केन्द्रों पर वजन मशीन जैसे स्टेडियो मीटर, इंफेंटो मीटर इत्यादि टूटी है अथवा अनुपयोगी है की सूची तैयार करें।
जिन केन्द्रों पर अतिकुपोषित व मध्यम कुपोषित बच्चों की संख्या अधिक है। ऐसे केन्द्रों की बच्चों की संख्या अनुसार घटते क्रम में सूची तैयार करें। जिन केन्द्रों पर बच्चों की लम्बाई व ऊँचाई गलत माप व दर्ज की गई है। उन बच्चों की केन्द्रवार सूची तैयार करें। अभियान के दौरान पर्यवेक्षकों द्वारा कम से कम 15 केन्द्रों में समक्ष में जाकर अतिकुपोषित व मध्यम कुपोषित बच्चों का सत्यापन अनिवार्यतः किया जाये। साथ ही साथ जो केन्द्र कमजोर चिन्हित किये गये है को आवश्यक रूप से शामिल करें।
समस्त परियोजना अधिकारी वजन सत्यापन की अवधि में निर्धारित भ्रमण/वजन स्वयं करें व पोषण ट्रेकर में एंट्री करें। जिले द्वारा अभियान के दौरान परियोजना अधिकारी के नेतृत्व में दल गठन किये जायेंगे जो अन्य परियोजनाओं में वजन सत्यापन निर्धारित सेक्टर, केन्द्र व निर्धारित संख्या में करेंगे।