देवास। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रेलम बघेल ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। इच्छुक आवेदक प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन https://awards.gov.in पर 31 जुलाई 2024 तक कर सकते है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास कार्यालय चामुण्डा काम्प्लेक्स तृतीय तल पर संपर्क कर सकते है। यह पुरूस्कार ऐसे 0 से 18 आयु के बच्चों को दिए जायेंगे,जिन्होंने अदम्य साहस, खेलकूद, सामाजिक कार्यों, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कला, संस्कृति एवं नवाचार के क्षेत्र में असाधारण कार्य करते हुए समाज पर उसका प्रभाव डाला हो।