छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा विधानसभा में देर रात भाजपा ने पूर्व विधायक कमलेश शाह को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। उम्मीदवार घोषित होने के बाद कांग्रेस अब किसे उम्मीदवार बनाती है इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल कमलेश शाह पूर्व में कांग्रेस 3 बार के विधायक रह चुके है, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देकर बीजेपी जॉइन कर ली थी। उनके भाजपा में जाने के बाद विधायक पद खाली हो गया था।
अब कांग्रेस यहां किसे उम्मीदवार बना रही है इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी पर गौर किया जाए तो कांग्रेस यहां इस बार किसी गैर राजनैतिक चेहरे पर दांव खेल सकती है कांग्रेस ऐसे प्रत्याशी को उम्मीदवार बना सकती है जो राजनीति की बजाय सामाजिक क्षेत्र में ज्यादा एक्टिव है।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस एक तीर से दो निशाना लगाने की फिराक में है, जिसके चलते वह गोंडवाना वोट बैंक को प्रभावित करने वाले चेहरे पर भी दांव खेल सकती है समझा। जा रहा है कि यहां पर कांग्रेस 4 दिनों के अंदर अपने प्रत्याशी का ऐलान कर देगी। प्रत्याशी कौन होगा? इसको लेकर पार्टी में मंथन का दौर जारी है?
चार दिन में हो जाएगा प्रत्याशी के नाम का ऐलान
बताया जा रहा है कि आने वाले चार दिनों में कांग्रेस यहां अपने प्रत्याशी को घोषित कर सकती है, किसी गैर राजनीतिक चेहरे को कांग्रेस में लाने पर तेजी से विचार किया जा रहा है कांग्रेस के आला नेता मंथन में जुटे हुए है। आने वाले चार दिनों में इसका भी ऐलान हो जाएगा