BREAKING NEWS
छतरपुर हत्याकांड: पत्नी पर पति की हत्या की.. <<     छतरपुर में एनटीपीसी सोलर प्लांट के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में भयानक सड़क हादसा, बाइक पर अपने.. <<     छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<     BIG NEWS : सीतामऊ के ढाबे पर खूनी बवाल, खाने की बात.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच सिटी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2024, 1:39 pm
KHABAR : एमपी कैडर के नौ आईएएस केंद्र में इम्पैनल, छह अधिकारी पहले से डेपुटेशन पर एमपी से हैं बाहर, तीन अफसर जा सकते हैं दिल्ली, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। एमपी कैडर के नौ आईएएस अधिकारियों को केंद्र सरकार ने ज्वाइंट सेक्रेट्री के पद के लिए इम्पैनल किया है। इनमें से छह आईएएस पहले से ही केंद्र में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में एमपी में सेवाएं दे रहे शेष बचे तीन अधिकारी जल्द ही केंद्र में सेवाएं देने के लिए प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं। उधर इस नए इम्पैनलमेंट के बाद केंद्र सरकार और केंद्र के आदेश के माध्यम से दूसरे राज्यों में सेवाएं दे रहे आईएएस अफसरों की संख्या 40 तक पहुंच गई है।


केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी किए गए नए इम्पैनल आदेश में 2008 बैच के एमपी कैडर वर्ष के जिन अधिकारियों को केंद्र में ज्वाइंट सेक्रेट्री के पद पर इम्पैनल किया गया है उनमें छवि भारद्वाज, नंदकुमारम, विश्वनाथन एस, जेपी आईरिन सिंथिया, कृष्ण गोपाल तिवारी, सिबि चक्रवर्ती एम, विशेष गढ़पाले, वी किरण गोपाल, सुरभि गुप्ता के नाम शामिल हैं। डीओपीटी ने इसके आदेश 13 जून को जारी किए हैं जिसमें 64 अधिकारी शामिल हैं और इसमें एमपी के 9 आईएएस अधिकारियों के नाम हैं।


ये पहले से केंद्र के आदेश पर प्रतिनियुक्ति पर हैं पदस्थ
जिन अधिकारियों को केंद्र में ज्वाइंट सेक्रेट्री पद पर इम्पैनल किया गया है उनमें छवि भारद्वाज, नंदकुमारम, विश्वनाथन एस, आईरिन सिंथिया जेपी, विशेष गढ़पाले पहले से ही केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। छवि भारद्वाज और नंदकुमारम एलबीएसएनएए मसूरी में उप संचालक पद पर पदस्थ हैं।


ये अधिकारी पहले से हैं केंद्र में डेपुटेशन पर
एमपी कैडर के जो आईएएस अधिकारी पहले से ही डेपुटेशन पर हैं उनमें अनुराग जैन, आशीष उपाध्याय, अलका उपाध्याय, मनोज गोविल, पंकज अग्रवाल, आशीष श्रीवास्तव, वीएल कांताराव, नीलम शमी राव, दीप्ति गौड़ मुखर्जी, विवेक अग्रवाल, हरिरंजन राव, पल्लवी जैन गोविल, नीतेश व्यास, फैज अहमद किदवई, केरोलिन खोंगवार देशमुख, आकाश त्रिपाठी के नाम हैं। इसके अलावा ज्ञानेश्वर पाटिल, राहुल जैन, भावना वालिम्बे, स्वाती मीणा नायक, संकेत एस भोंडवे, शशांक मिश्रा, विकास नरवाल, विशेष गढ़पाले, वी किरण गोपाल, तेजस्वी नायक, गणेश शंकर मिश्रा, षणमुगा प्रिया मिश्रा, विजय कुमार जे, बी विजय दत्ता, आशीष भार्गव और रूही खान भी केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। इनमें से भावना वालिम्बे जनगणना निदेशालय एमपी में ही केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE