इंदौर। एक पौधा मां के नाम और 51 लाख पौधों की वृहद पौधारोपण योजना की कड़ी के तहत मंगलवार को महालक्ष्मी नगर सेक्टर एमआर-5 के परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नीम, जामुन, पीपल, आंवला, अशोक सहित कई छायादार पौधे रोपे गए। पौधे रोपकर पौधों की देखभाल करके पेड़ बनाने तक का संकल्प लिया गया। इस मौके पर अशोक माला दंपती जैन परिवार ने गली और मोहल्लों पर पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न करवाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित रहे।
पौधारोपण कार्यक्रम में सहयोग हेतु महालक्ष्मी नगर रहवासी विकास सहकारी संस्था मर्यादित के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस आर.के. गुप्ता, महालक्ष्मी नगर के सामाजिक कार्यकर्ता और सीनियर सिटीजन क्लब डे-केयर-सेंटर के संस्थापक राजन रानडे, क्लब के सदस्य अशोक द्विवेदी और अन्य सदस्य के.एस. यादव सहित कई सदस्यों ने पौधारोपण किया गया।