BREAKING NEWS
KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2026, 7:46 pm
NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय रहेंगे बंद, राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन चित्तौड़गढ़ ने दिया पूर्ण समर्थन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निजी विद्यालयों की लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान को लेकर 15 जुलाई को राजस्थानभर में निजी विद्यालय एक दिवसीय सांकेतिक बंद रखेंगे। इस राज्यव्यापी महा-आंदोलन को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, चित्तौड़गढ़ ने पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार के समक्ष वर्षों से लंबित विभिन्न मांगों के समाधान के लिए कई बार आग्रह किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। प्रमुख मांगों में पिछले चार वर्षों से लंबित प्री-प्राइमरी (पीपी) कक्षाओं के सरकारी भुगतान का तत्काल भुगतान, वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप आरटीई यूनिट कॉस्ट में वृद्धि, न्यायालय के आदेशानुसार आरटीई पुनर्भरण राशि का समयबद्ध भुगतान तथा आरटीई के तहत पुस्तकों की राशि सीधे अभिभावकों के बैंक खातों में हस्तांतरित करना शामिल है।

एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि 15 जुलाई का बंद एक दिवसीय सांकेतिक आंदोलन है। यदि सरकार ने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को आगे चलकर अनिश्चितकालीन बंद का रूप दिया जा सकता है।

संगठन ने यह भी निर्णय लिया है कि मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में प्रस्तावित श्राज्य शाला संबलश् जांच अभियान का भी शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से बहिष्कार किया जाएगा। एसोसिएशन का कहना है कि अनावश्यक जांच और प्रशासनिक दबाव से निजी विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

15 जुलाई को होगा ज्ञापन प्रदर्शन-
आंदोलन के तहत 15 जुलाई को जिले के सभी निजी विद्यालय पूर्णतः बंद रहेंगे। निजी विद्यालय संचालक, शिक्षक, कर्मचारी एवं अभिभावकों के प्रतिनिधि जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर जिला कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारी (एसडीएम) के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

एसोसिएशन ने कहा कि यह आंदोलन केवल निजी विद्यालय संचालकों का नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के भविष्य तथा लाखों शिक्षकों और कर्मचारियों के रोजगार की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। इसलिए जिले के सभी निजी विद्यालयों ने एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेने का निर्णय लिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE