BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : रोटरी क्लब चित्तौड़गढ़ की नई टीम ने संभाली.. <<     NEWS : श्री त्रिपोलिया हनुमान मंदिर पर जलेरी, कलश.. <<     महावीर इंटरनेशनल का 52वां स्थापना दिवस,.. <<     NEWS : जन चेतना मंच की चित्तौड़गढ़ नगर कार्यकारिणी.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस पर सेवा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की भावगढ़ थाना पुलिस और अवैध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2026, 6:25 pm
NEWS : रोटरी क्लब चित्तौड़गढ़ की नई टीम ने संभाली कमान, सेवा कार्यों को मिलेगी नई दिशा, अध्यक्ष व कार्यकारिणी ने ली शपथ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। रोटरी क्लब चित्तौड़गढ़ के वर्ष 2026-27 के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रोटरी भवन में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर AKS अरुण बगड़िया मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ फर्स्ट लेडी पूनम बगड़िया, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटेरियन संजय कौशिक एवं असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन विनय अग्निहोत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

क्लब के वर्ष 2026-27 के अध्यक्ष रोटेरियन अनिल काबरा एवं सचिव रोटेरियन शंकरलाल काबरा को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण बगड़िया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद असिस्टेंट गवर्नर विनय अग्निहोत्री ने नई कार्यकारिणी एवं बोर्ड सदस्यों को शपथ दिलाई, जबकि डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी संजय कौशिक ने नव सदस्यों को रोटरी पिन पहनाकर रोटरी परिवार में स्वागत किया।

अपने संबोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण बगड़िया ने कहा कि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 इस वर्ष शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं समाजसेवा से जुड़े जनकल्याणकारी प्रकल्पों को प्राथमिकता देगा। उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ के नवस्थापित मेडिकल कॉलेज में भी रोटरी क्लब विभिन्न सेवा परियोजनाओं के माध्यम से सहयोग करेगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर रोटरी इंटरनेशनल एवं डिस्ट्रिक्ट स्तर से आवश्यक सहयोग प्राप्त किया जाएगा।

इस अवसर पर वर्ष 2025-26 के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन बसंत हेड़ा एवं पूर्व सचिव रोटेरियन राजकमल ने अपने कार्यकाल की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उनके नेतृत्व में हुए सेवा कार्यों की उपस्थित सदस्यों ने सराहना की।

समारोह में रघुवीर जैन, नरेंद्र चोरड़िया, उमेश जैन, नरेंद्र सांवत, नरेंद्र भंडारी, मनोज भोजवानी, ललित खंडेलवाल, दिलीप पोखरना, संजय ढीलीवाल, हितेश श्रीमाल, संजम मेहता, कैलाश आगाल सहित रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष, पदाधिकारी, बोर्ड सदस्य, नव सदस्य एवं बड़ी संख्या में रोटेरियन्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कुंतल तोषनीवाल ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE