BREAKING NEWS
KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2026, 6:47 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं उगी, किसानों का लाखों रुपये का नुकसान, बारिश की बेरुखी से खेतों में दूसरी-तीसरी बार बुवाई को मजबूर अन्नदाता, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नहीं होने से खरीफ फसलों पर संकट गहरा गया है। बारिश की कमी के कारण कई स्थानों पर सोयाबीन का बीज अंकुरित नहीं हो पाया, जिससे किसानों को दूसरी और कहीं-कहीं तीसरी बार तक बुवाई करनी पड़ रही है। महंगे बीज, खाद और बार-बार बुवाई की बढ़ती लागत ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं अच्छी बारिश की कामना को लेकर गांवों के मंदिरों में महिलाओं ने भजन-कीर्तन शुरू कर दिए हैं।

किसानों ने बताया कि पहली बार बोया गया बीज अंकुरित नहीं होने के कारण उन्हें दोबारा बुवाई करनी पड़ी, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

लाखों रुपये का बढ़ा खर्च-
बालागुड़ा के किसान नरेंद्र सत्यनारायण पाटीदार ने बताया कि 3 बीघा में बोई गई सोयाबीन के अंकुरित नहीं होने पर दोबारा बुवाई करनी पड़ी, जिससे करीब 1 लाख रुपये का अतिरिक्त खर्च हुआ। लक्ष्मीनारायण बाबूलाल ने 2 बीघा में दोबारा बुवाई पर लगभग 70 हजार रुपये खर्च होने की जानकारी दी।

इसी तरह राजेश शर्मा ने 5 बीघा में दोबारा बुवाई पर करीब डेढ़ लाख रुपये अतिरिक्त खर्च होने की बात कही, जबकि दशरथ भागीरथ पाटीदार ने बताया कि 6 बीघा में उन्हें तीसरी बार बुवाई करनी पड़ी, जिस पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये खर्च हुए।

जलोदिया गांव के किसान रूपचंद धनगर ने बताया कि पहली बार बोई गई सोयाबीन अंकुरित नहीं होने पर उन्होंने उड़द की बुवाई की, जिसमें करीब 75 हजार रुपये का खर्च आया।

मुआवजे की मांग-
प्रभावित किसानों ने सरकार से मांग की है कि दूसरी और तीसरी बार बुवाई करने वाले किसानों का सर्वे कर उन्हें उचित आर्थिक सहायता एवं मुआवजा दिया जाए। उनका कहना है कि लगातार बारिश नहीं होने से खेती संकट में है और नुकसान लगातार बढ़ता जा रहा है।

मंदिरों में शुरू हुए भजन-कीर्तन-
अच्छी बारिश की कामना को लेकर गुड़भेली बड़ी गांव सहित कई क्षेत्रों में महिलाओं ने मंदिरों में ढोलक-मंजीरों के साथ भजन-कीर्तन शुरू कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर बारिश नहीं होने से खेती और किसानों की आजीविका दोनों प्रभावित हो रही हैं।

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना-
जिला कांग्रेस महासचिव अनिल शर्मा ने कहा कि पहले से आर्थिक संकट झेल रहे किसानों पर दोबारा और तीसरी बार बुवाई का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से प्रभावित किसानों का सर्वे कर शीघ्र आर्थिक सहायता देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसानों को राहत नहीं मिली तो कांग्रेस उनके समर्थन में आंदोलन करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE