BREAKING NEWS
KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2026, 6:24 pm
NEWS : श्री त्रिपोलिया हनुमान मंदिर पर जलेरी, कलश एवं ध्वजादण्ड स्थापना का भव्य आयोजन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री त्रिपोलिया हनुमान जी मंदिर सेक्टर 5 गांधीनगर पर स्थित महादेव मंदिर पर जलेरी एवं हनुमान मंदिर शिखर पर कलश व ध्वज दंड की स्थापना का भव्य आयोजन किया गया।


श्री त्रिपोलिया मंदिर के मुख्य कार्यकारी देवेंद्र टेलर ने बताया कि क्षेत्र के भक्तों द्वारा त्रिपोलिया हनुमान मंदिर परिसर में स्थित महादेव देवालय में जलेरी की स्थापना की गई जिसमें मुख्य यजमान राधेश्याम आमेरिया एवं परिवारजन थे तथा त्रिपोलिया हनुमान मंदिर शिखर पर कलश व ध्वज दंड की स्थापना की गई इसके मुख्य यजमान राजेश न्याति एवं परिवारजन थे।


मंदिर महंत बन्नेसिंह गुर्जर के अनुसार इस अवसर पर मंदिर में दो दिवसीय हवन एवं अभिषेक का कार्यक्रम पंडित सत्यप्रकाश त्रिपाठी एवं देवकिशन शर्मा द्वारा पूजा अर्चना के साथ संपन्न किया गया, जिसमें मुकेश आमेरिया-रेखा, मयंक आमेरिया-कुसुम , अमित आमेरिया, ओम प्रकाश आमेरिया-कंचन आमेरिया, रामकरण आमेरिया कंचन, नारायणदेवी चन्देल, भगवतीदेवी खोईवाल, ज्ञानवती बोरिवाल, प्रहलादराय आमेरिया, विष्णुप्रकाश आमेरिया, सुभी आमेरिया, मिशिका आमेरिया, पूर्विक आमेरिया, दानिया आमेरिया, दर्श आमेरिया, अंशुल आमेरिया, अभिनन्दन आमेरिया-विशाखा, शिवांश बडगुर्जर, विनोद आमेरिया-सुमन, विशाल, चिनू आमेरिया, राजेश न्याति-निर्मला, सुरेश न्याति-कुसुमलता, बालमुकुन्द गदिया-प्रेमलता, उमेश भूतडा-पुष्पा, महेश नुवाल , मनोहर मुंदडा, देवीलाल न्याति, प्रदीप दीक्षित, शिवलाल कालिया, रमेश जागेटिया, सरोजदेवी डाड, भरत आगाल, भावना, रविन्द्र भराडिया, मेवालाल खोईवाल-सविता , ओमप्रकाश खोईवाल-विजिया, नारायणी चांवला, आदि उपथित थे।


मंदिर कोषाध्यक्ष कीर्ति नेगी द्वारा जानकारी दी गयी कि बडी संख्या मे भक्तजनो की साक्षी मे शुभ मुर्हुत पर ढोल नगाडे व भजनो की प्रस्तुती के साथ मंत्रोच्चार करते हुए जलेरी, कलश व ध्वजदण्ड को स्थापित किया गया। पूरा मंदिर जयकारों से गूंज उठा। जिसमें मदनलाल टेलर, एडवोकेट मुकेश टेलर, पारस टेलर, राजेश शर्मा, जीतू , नीरज, रोहित बोरिवाल, पारसकंवर भाटी, सुशीला लाड, कमला शर्मा, राधा कंवर, सुशीला शर्मा, आशा कंवर, कमला कालाणी, डॉ.योगेश व्यास, महेश बसेर, मदन शर्मा, लक्ष्मीनाथ मंदिर पूजारी सत्यनारायण, कैलाश, नितेश, जसराज, शशीरंजन तिवारी, राधेश्याम भट्ट, कृष्णगोपाल सोनी, नंदकिशोर निर्झर, लक्ष्मीनारायण भारद्वाज उदयलाल लोढा, नंदकिशोर पारिक, निर्भयशंकर जोशी, जसवन्त आमेरिया, मुकेश श्रीवास्तव, रामजस कोठारी एवं बडी संख्या मे भक्तजन उपस्थित थे।


कार्यक्रम पश्चात महाआरती तथा भोजन प्रसाद का आयोजन भक्तजनो द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE