भादवामाता। रावत मीणा समाज द्वारा रविवार को भादवामाता स्थित समाज धर्मशाला में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 150 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, शील्ड, मेडल, पेन तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बेलपत्र का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन एवं संस्कारों के साथ निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक सम्मानित विद्यार्थी को बेलपत्र का पौधा भी प्रदान किया गया।
समारोह में प्रदेश महामंत्री डॉ. बी.एल. रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीसिंह रावत, प्रदेश महामंत्री प्रीतम सिंह रावत (सबलगढ़), प्रदेश सचिव राजकुमार मीणा, जिला अध्यक्ष बापूलाल, महिला जिला अध्यक्ष ऊर्मी रावत, जनपद सदस्य राजाराम रावत (कराड़िया), पूर्व जिला अध्यक्ष डुगरजी रावत, जगदीश जी अकेपुर, जिला उपाध्यक्ष मुकेश जी कचोली, जिला महामंत्री गोपाल जी, सरपंच रूपनारायण, सरपंच केशरलाल (डोडिया मीणा), दुलीचंद जी (नीमच), देवकिशन जी (गागनियाखेड़ी), घनश्याम जी (नरसिंहपुरा), भेरूलाल जी, मन्नालाल जी (धामनिया), मंडल अध्यक्ष मदनलाल जी, कारूलाल जी (चचोर), मंगल काका (मनासा), कोषाध्यक्ष सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन समाज की एकजुटता, शिक्षा के प्रति जागरूकता तथा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के संकल्प के साथ हुआ। सम्मानित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।