BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2024, 4:15 pm
NEWS : चित्तौडगढ विधानसभा क्षेत्र को बजट में मिली कई सौगातें, विधायक ने जताया हर्ष, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल के कार्यकाल के प्रथम बजट को एतिहासिक बताते हुए इसकी प्रशंसा की है।


विधायक आक्या ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करतेे हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश बजट विकासोन्मुखी होकर प्रदेश को गति प्रदान करने वाला बजट है। इसमें सभी वर्गाे का ध्यान रखा गया है। सीएनजी पर वेट कम करना, सड़को के अपग्रेडेशन के लिये 500 करोड़ व 5 लाख नए किसानो को ब्याज मुक्त लोन का प्रावधान के साथ ही युवाओ के लिये 4 लाख नई भर्तिया व 10 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर पेदा करने की घोषणा सराहनीय है। प्रदेश में प्रमुख मंदिरों के लिए अलग से बजट आवंटन, ट्यूरिज्म को बढावा देने के लिए विशेष प्रयास, पेयजल आपूर्ति हेतु आमजन हितार्थ योजनाएं एवं शहरीय क्षेत्रों के आधारभूत विकास के लिए विशेष बजट प्रावधान किये गये है।


चित्तौड़गढ़ विधानसभा के कपासन चौराहे से मानपुरा को जोड़ने के लिये हाईलेवल ब्रिज के लिये 56 करोड़, डेलवास गांव में बेड़च नदी पर पुलिया निर्माण हेतु 20 करोड़, विधानसभा चित्तौड़गढ़ के नो मिल चौराहे से बेगु तक स्टेट हाईवे हेतु 50 करोड़ रूपये की स्वीकृति जारी होने, बस्सी अभयारण्य को ईको ट्यूरिज्म साईट के रूप में विकसित करने,  विशेष न्यायिक मजिस्टेट (भ्रष्टाचार निरोधक) न्यायालय खोलने एवं माही बेसिन से चित्तौडगढ सहित अन्य जिलों के विभिन्न बांधों को भरने के लिए 7 हजार 100 करोड़ की परियोजना स्वीकृति से आमजन में खुशी की लहर व्याप्त है। दुर्ग पर चतरंग मोरी से गांधीनगर तक रोप वे हेतु डीपीआर की स्वीकृती म्युजियम के लिये 5 करोड़ की घोषणा से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE