चित्तौड़गढ़। भारत विकास परिषद् शाखा चितौड़गढ़ द्वारा परिषद के 62 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चितौड़ी में वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल जैन रीजनल मंत्री सेवा, विशिष्ट अतिथि बाल कृष्ण धुत विद्यालय प्रधानाचार्य महेश नुवाल,अध्यक्ष नविन वर्डिया द्वारा मां भारती के दिप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। रीजनल मंत्री द्वारा परिषद की स्थापना के विषय में पुर्ण जानकारी दी गई। शाला प्रधान नुवाल ने बच्चों को पेड़ों के रख रखाव की शपथ दिलवाई। अध्यक्ष नवीन वर्डिया ने स्कूल प्रधानाचार्य का उपरना ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। सभी सदस्यों द्वारा व मय टी् गार्ड के वृक्षारोपण किया गया। महिमा एर्गाे के प्रोपराइटर नमन जोशी व सहायक आदित्य माली द्वारा वृक्षों की सप्लाई न्युनतम दर पर की गई व वृक्षों में वर्मि कम्पोस्ट व मिटी मिश्रण को व्यवस्थित रूप से लगने में विशेष सहयोग दिया गया। सचिव नरेंद्र कुमार जोशी ने वृक्षारोपण हेतु परिसर व सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इसी दौरान पर्यावरण प्रेमी देवकीनंदन वैष्णव द्वारा वृक्षों के सुरक्षा के लिए बच्चों को प्रयोग कर बताया गया। वृक्षारोपण में परिषद् के निम्न सदस्यों राजेश पगारिया, मनोहर लाल मुंदड़ा,प्रवीण सोनी, बृजेश मोदानी,अर्चना मोदानी, सत्य प्रकाश निगम, रमेश चंद्र ईनाणी ने भाग लिया।