चित्तौड़गढ़। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या की पहल पर श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान के तत्वावधान में कुमावत समाज द्वारा बुधवार को शहर की जीवन दायिनी गंभीरी नदी स्नानघाट की सफाई की गई।
संस्थान सचिव पूर्व पार्षद राजकुमार बेरा ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या की पहल स्वच्छता अभियान के तहत शहर की गंगा नदी माने जानी वाली गंभीरी नदी के सफाई अभियान की मुहिम में श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान के तत्वावधान में कुमावत समाज द्वारा गंभीरी नदी तट की सफाई कर मलबा, कचरा एवं मिट्टी हटा कर अभियान में सहयोग दिया गया।
इस दौरान संस्थान अध्यक्ष बालचंद गेंदर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवलाल अडाणिया, इन्द्रमल सिंगलवाल, डी.एल. गमेरिया, मुरारीलाल, हरिप्रसाद दमीवाल, छात्रावास निर्माण समिति अध्यक्ष किशनलाल धनेरिया, शंकरलाल ओस्तवाल, सुन्दरलाल चंदेरिया, भंवरलाल सुरलिया, कैलाशचन्द्र मोरवाल, ओमप्रकाश गेंदर, नारायणलाल कड़वाल, रमेशचन्द्र डूंगरवार, किशनलाल नाहर, अनिल खनारिया, दिनेश लाड़ना, राजकुमार सुरलिया, मनोहरलाल लाड़ना, लखन पड़ियार, रौनक बैरा, केशव लाड़ना सहित संस्थान के पदाधिकारी, संरक्षक, सदस्य एवं समाजजन उपस्थित थे।