सेगांव। खरगोन जुलवानिया जर्जर रोड को लेकर ग्रामीण हुए नाराज मंगलवार की शाम को तहसील कार्यालय और पुलिस चौकी पर पहुंच कर कलेक्टर खरगोन कर्मवीर शर्मा के नाम से दिया ज्ञापन। 15 दिन में विभाग एवं ठेकेदार द्वारा जर्जर रोड को रिपेयर नहीं करते हैं तो रोड पर चक्काजाम करने की ग्रामीणों ने दी धमकी।
पूर्व सरपंच दिनेश मिश्रा,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र मंडलोई राकेश पटेल दिलीप राठौड़ के द्वारा जनप्रतिनिधियों अधिकारी कर्मचारी क्षेत्रीय सांसद,विधायक पर हुए नाराज और कहा गया कि जल्द ही रोड का पेचवर्क नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन होगा। कोई अप्रिय घटना घटती है तो जिसकी सारी जवाबदारी प्रशासन की होगी। जबकि एक दिन पूर्व ही सोमवार को खरगोन जिला पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा व एसडीपीओ रोहित सिंह लखारे, ऊन थाना प्रभारी गणपत कनेल,जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापूसिंह परिहार,तहसीलदार मुकेश मंचार, नायाब तहसीलदार सरदार मंडलोई सहित नगर के जनप्रतिनिधियों का इस रोड़ से निकलना होता है। लेकिन उन्हें भी बड़े बड़े गड्ढे नजर नही आये। जिम्मेदार मौन है लगता है कोई जनहानि का इंतजार कर रहे है। वही ठेकेदार द्वारा साइड सोल्डर भी नही भरे जा रहे है। जबकि हजारों रुपये का टोल टैक्स रोजाना वसूल किया जा रहा है। पर सड़क की हालत गंभीर रूप ले लिया है।
नगर के जय श्री महाँकाल मित्रमंडल के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ ज्ञापन सौंपा है। जल्द ही रोड सुधारने की मांग की है।