BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2024, 5:08 pm
BIG NEWS : उज्जैन पुलिस का बड़ा एक्शन, त्योहार के पहले जब हरकत में आए अधिकारी तो हत्थे चढ़े ये 5 वारंटी, तैयारी की अपराधियों की सूची, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा आगामी धार्मिक आयोजन तथा विभिन्न सुरक्षा व कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए जिले में शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ- साथ आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से वाहन चेकिंग कर संदिग्धों की जामा तलाशी , आदतन अपराधियों,निगरानी बदमाश, गुंडे , चिन्हित , जिलाबदर, गौवंश के आरोपियों पर सतत् निगरानी रखने व अभियान स्तर पर चेकिंग हेतु निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में दिनांक 09.07.24 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में समस्त ग्रामीण थाना क्षेत्र में थाना प्रभारियों द्वारा थानों के अधिक से अधिक बल के साथ थाना क्षेत्र के प्रभावी जिलाबदर, प्रस्तावित जिलाबदर, गौवंश संबंधी अपराधी, आदतन अपराधी, सूचीबद्ध अपराधी, गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने वाले कुल 680 आरोपियों को उनके निवास स्थान व कार्यस्थल आदि स्थानों पर जाकर चौक किया गया इनमें से कुल  485 मौके पर  उपस्थित पाए गए। उपस्थित नहीं मिले व्यक्तियों की अपराधिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की जा रही है । इसके साथ ही थाना बिरलाग्राम पुलिस ने भिन्न- भिन्न प्रकरणों में कुल 05 स्थायी वारंटीयों को गिरफ्तार किया। हाज़िर आरोपियों/अपराधियों को पुलिस द्वारा अपराध न करने की सख़्त हिदायत दी गई साथ ही सामाजिक कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

चौकिंग का मुख्य उद्देश्य अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ अपराधियों व संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ कर आमजन को सुरक्षित व निर्भीक महसूस करवाना है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE