चित्तौड़गढ़। भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा कि राजस्थान सरकार का विधानसभा में प्रस्तुत बजट सरकार की मजबूत नीतियों का प्रमाण है। सरकार ने सड़क, सिंचाई, पर्यटन, रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य इसके लिए जिले में करोड़ों रुपए के विकास कार्य की घोषणा की है। हाई लेवल ब्रिज हो, जिले की आंतरिक लंबी रोड हो, स्वास्थ्य सेवा में पीएससी का सीएससी करना हो, शिक्षा के क्षेत्र में दो नए कॉलेज हो आदि घोषणाएं और साथ ही युवाओं के लिए प्रतिवर्ष 100000 सरकारी रोजगार का सृजन करना निश्चित तौर पर सरकार की विकासवादी नीति को दर्शाता है।