खरगोन। नए आपराधिक कानून के लिए कसरावद पुलिस पूरी तरह तैयार रहकर, आमजन को भी कर रही है जागरूक। आगामी एक जुलाई से लागू हो रहे तीन अहम कानून 1.भारतीय न्याय संहिता-2023, 2.भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, 3.भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 कसरावद आमजन में इसके प्रचार प्रसार कर रही है।
आगामी 01 जुलाई 2024 से नवीन आपराधिक कानून 2023 लागू हो रहे है,साथ ही आम नागरिकों के बीच जाकर भी नए कानून के विभिन्न प्रावधान व सुविधाओं के बारें में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। कसरावद पुलिस थाने पर पदस्थ एस आई राजेंद्र अवासीया ने गुरुकुल स्कूल एवं कन्या शाला स्कूल के बच्चों को नए कानून की सभी जानकारी दी।
एस आई अवासीय ने बताया कि तीनों नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाये गए है। इसमें महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराधों में पीड़ितों की समस्याओं को केंद्र में रखकर, अपराधियों के लिए और कड़ी सजा आदि पर ध्यान दिया गया है। कही पर भी घटना होने पर परिस्थिति वश कही पर भी एफआईआर की सुविधा तथा ई - एफआईआर का भी प्रावधान है। नये कानून में डिजिटल साक्ष्य, फोरेंसिक साक्ष्यों के महत्व को बढ़ाया गया है एवं हर चीज की समय सीमा को निर्धारित किया गया है कि कितने समय में विवेचना पूर्ण करके चार्जशीट पेश करना है और केस की अपडेट पीड़ित को समय सीमा में दी जाएगी। गवाह व पीड़ित आदि के बयान की वीडियो ग्राफी तथा बयान इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से लेने की प्रक्रिया है। उक्त कार्यक्रम में विद्यार्थी, एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।