BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2024, 5:56 pm
KHABAR : जिले के 15 गांवों में होगा राजस्व सेवा शिविरों का आयोजन, अधिकारी करेंगे ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में नीमच जिले में राजस्व विभाग से संबंधित ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष राजस्व सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज 11 जुलाई 2024 गुरुवार को प्रातः 11 से सायं 4 बजे तक जिले की सभी तहसीलों के 15 ग्रामों में राजस्व अधिकारियों द्वारा विशेष राजस्व शिविर लगाए जाएंगे। 

अधीक्षक भू-अभिलेख नीमच ने बताया कि गुरूवार 11 जुलाई को इस अभियान के तहत  नीमच नगर तहसील के ग्राम लेवडा व जेतपुरा, नीमच ग्रामीण तहसील के ग्राम सिरखेडा व रानपुर, जीरन तहसील के गाँव पिपलिया व्‍यास व ग्‍वाल तालाब, जावद तहसील के ग्राम घोटा ढाबी,  मनासा तहसील के ग्राम खेडी, अखेपुर एवं शिवपुरिया, सिंगोली तहसील के ग्राम धोगंवॉ, टोकरा एवं तरोली, रामपुरा तहसील के गाँव पगाराखुर्द में राजस्‍व सेवा शिविर आयोजित किये जा रहे है।

कलेक्टर दिनेश जैन ने अधिकाधिक ग्रामीणों से इन राजस्व सेवा शिविरों में उपस्थित होकर लाभ उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने ने सम्बन्धित राजस्व अधिकारियो और पटवारियों को निर्देश दिए है, कि वे कोटवारों के माध्यम से सम्बन्धित गाँवों में शिविरों की सूचना ग्रामीणों और किसानो को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE