BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2024, 5:58 pm
KHABAR : श्‍वेत हरित नीमच अभियान के तहत 12 जुलाई को वृहद पौधारोपण कार्यक्रम, नीमच वासियों से दस-दस चम्‍पा के पौधा रोपण की अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में पर्यावरण संरक्षण के लिए कलेक्‍टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में श्‍वेत हरित नीमच अभियान के नाम से नीमच में 12 जुलाई को वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत नीमच शहर के सभी रहवासियों से 12 जुलाई को अपने-अपने घरों या आसपास उपलब्‍ध स्‍थानों पर दस-दस चम्‍पा के पौधे लगाने की अपील की गई है। पर्यावरण संरक्षण से जुडी सभी संस्‍थाओं, सामाजिक संगठनों से भी श्‍वेत हरित नीमच अभियान में सहभागी बनने का आव्‍हान किया गया है। श्‍वते हरित नीमच अभियान के तहत नीमच की विभिन्‍न स्‍वयं संस्‍थाओं, सामाजिक संगठनों, पर्यावरण संरक्षण से जुडी संस्‍थाओं के पदाधिकारियों ने शहर में पार्क, गार्डन, बगीचों, ग्रीन बेल्‍ट व अन्‍य सार्वजनिक स्‍थानों पर अपनी संस्‍था की ओर से चम्‍पा का पौधा रोपण करवाने की जिम्‍मेदारी ली है।

इस अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों में एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत जनसहयोग से 200-200 पौधे लगाने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। हरित भादवामाता पथ अभियान के तहत जवासा चौराहे से भादवामाता तक सड़क के दोनो ओर लगभग 1200 पौधे लगाने की तैयारियां भी की जा रही है। टी-गार्ड, पौधे की उपलब्‍धता एवं गढ्ढो आदि की व्‍यवस्‍था प्रशासन व्‍दारा की जा रही है।

कलेक्‍टर दिनेश जैन ने नीमच शहरवासियों से अपील की है, कि वे श्‍वेत हरित नीमच अभियान के तहत अपने घर पर (बडे़ गमले में),उपलब्‍ध स्‍थान अथवा बगीचे में दस-दस चम्‍पा का पौधारोपण अवश्‍य करें और इन पौधो का संरक्षण कर बडा करने की जिम्‍मेदारी लेकर नीमच को हराभरा बनाने में सहभागी बने।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE