शाजापुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बज्जाहेडा निवासी भूपेंद्र पंवार अपने घर से ड्यूटी के लिए ग्राम पंचायत मूली खेड़ा जा रहे थे। जहां पर बीजना जोड़ के समीप अज्ञात नकाबपोश आए एवं पवार को रोक कर मारपीट करने लगे एवं उसके पास रखें₹4000 लूटकर ले गए भूपेंद्र पावर ने बताया कि वहां ग्राम बज्जाहेडा निवासी है वा पंचायत सचिव है। आज अपने काम से वहां ग्राम पंचायत मुलीखेड़ा में पदस्थ हैं जो पंचायत के काम से मूली खेड़ा जा रहा था। इस दौरान बीजाना जोड़ के समीप काले की स्करपियो से चार लोग उतरे एवं चाकू दिखा कर घटना को अंजाम दिया मामले मै कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
वहीं कोतवाली थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा कहना है कि कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं मामला दर्ज कर जांच में लिया है और आरोपियों को जल्द हिरासत में लिया जाएगा।