खरगोन। जनपद के ग्राम पिपरी के गरीब परिवार से जुड़े युवाओं ने पिपरी तालाब पर मछली पालन की अनुमति देने की मांग की है। बुधवार को बड़ी संख्या में युवा मछली विभाग कार्यालय पहुंचे यहां जय भीम स्व. सहायता समूह के बैनर तले कलेक्टर को आवेदन सौंपकर पिपरी जलाशय से मत्स्य पालन पंजीयन करने की मांग की। समूह के महेंद्र खांडे, दीपक वर्मा, जितेंद्र चौहान, अक्षय चौहान आदि ने बताया कि वे सभी अजा और अजजा वर्ग के बीपीएल धारक होकर गरीब परिवार के बेरोजगार युवा है। हम सभी स्थायी निवासी होकर नियमानुसार समुह के सदस्य है, हमें मछली पालन की अनुमति मिलती है तो गांव में ही रोजगार मिल सकेगा।