कसरावद। आगामी त्यौहारों को लेकर कसरावद के थाना बलकवाड़ा परिसर पर शांति समिति कि बैठक रखी गई, थाना प्रभारी बलकवाड़ा रामेश्वर ठाकुर के व्दारा मीटिंग में वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों व मोर्हरम त्यौहार को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर मीटिंग में उपस्थित गणमान्य नागरिकों से चर्चा कि गई, मुख्य रूप से मोहर्रम शुरू होने से विसजर्न तक का प्रोग्राम, अखाड़े, तकरीर, डीजे, साउंड सिस्टम पर चर्चा कि गई, डीजे, शस्त्र प्रर्दशन, भड़काऊ नारे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे, सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार कि विवादित पोस्ट शेयर ना करें यदि विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हों तो उसे आगे ना बढ़ाये ओर तत्काल पुलिस थाने पर सुचना दें, मोहर्रम कमेटी भी त्यौहार के दौरान लगातार सक्रिय रहेंगी, मीटिंग में निर्धारित कार्यक्रमों के अलावा कोई नया कार्यक्रम नहीं किया जाएगा, मीटिंग में उपस्थित सदस्यों के व्दारा सभी बिंदुओं पर एकमत होकर हर्षाेल्लास व शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने पर सहमति जताई, मीटिंग सरपंच फिरोज शाह, कस्बा सदर कांचु बाबा, डॉक्टर हनीफ खान, मोर्हरम कमेटी के सदस्य, ग्राम सिनगुन, नांदला के सदर व कमेटी, कस्बे के गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण, थाना प्रभारी बलकवाड़ा रामेश्वर ठाकुर, थाना स्टाफ उपस्थित थे।