बुरहानपुर। जिले में फसल मुआवजे की मांग को लेकर पीड़ित किसानों ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से मुलाकात की किसानों ने कहा कि कई पीड़ित किसानों के नाम तो सूची में आए ही नही और बहुत से किसानो को सूची बद्ध भी नही किया गया, हमारी स्थिति फसल खराब होने से बिगड़ती जा रही।
बता दे की पिछले दिनों आँधी तूफ़ान के चलते ग्रामीण क्षेत्रो में किसानों की केला फसल को काफी नुकसान हुआ था। जिसमे सर्वे भी कराया गया था लेकिन किसानों को मुआवजा अभी तक नही मिल सका। नाराज किसानों ने सोमवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से मुलाकात की जिसके बाद सांसद ने जिले की कलेक्टर भव्या मित्तल से मुलाकात कर शीघ्र ही मुआवजा देने एवम सर्वे सूची में छूटे किसानों के नाम शामिल कराने की कार्रवाई किए जाने की बात कहि।
इस दौरान सांसद पाटिल ने कहा कि किसी किसान का नुकसान नही होने देंगे। सभी को मुआवजा मिलेगा करीब 65 करोड़ रुपए किसानों के मुआवजे के लिए स्वीकृत हुए है। दो लाख प्रति हेक्टेयर रुपए मुआवजा दिया गया। पैंतीस करोड़ मुआवजा कुछ किसानों को दिया गया बाकी भी जल्द दिया जाएगा। बीजेपी सरकार किसानों की सरकार है। हमारी सरकार किसान हित में कार्य करती है डॉकटर मोहन यादव किसानों को लाभ दिलाने के लिए हर संभव कोशिश में रहते है।