BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2024, 10:53 am
BIG NEWS : 3492.45 करोड़ से सिंचित होगा नीमच जिला, हर किसान के खेत तक पहुंचेगा गांधीसागर का पानी, शासन ने दी जावद, नीमच माइक्रो सिंचाई परियोजना को स्वीकृति, विधायक मारू ने माना आभार, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। अब मनासा ही नही पूरे नीमच जिले के खेतों में गांधीसागर का पानी पहुँचेगा। 2024-25 वित्तीय बजट में मध्यप्रदेश सरकार ने 3492.45 करोड़ की जावद,  नीमच माइक्रो सिंचाई परियोजना को स्वीकृति दे दी है। इससे जिले में करीब 1 लाख 8600 हेक्टयर रकबा सिंचित होगा। मनासा विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू में उक्त परियोजना की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री मान्यवर नरेंद्र मोदी, यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ओर जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट का आभार माना। साथ ही किसानों को महत्वपूर्ण सौगात की मंजूरी पर बधाई दी है। 
बांध में मनासा विधानसभा के किसानों ने अपनी जमीन दी लेकिन इसका लाभ उन्हें नही मिला। मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने मामला विधानसभा में उठाया और गांधीसागर बांध से मनासा विधानसभा को पानी मिलने की बात उठाई। तब मारू का प्रयास सार्थक रंग लाया औऱ तत्कालीन शिवराज सरकार ने करीब 1200 करोड़ की मनासा रामपुरा माइक्रो उदवहन सिचाई योजना को मंजूरी दी। इसके बाद भी मारू नही रुके। उक्त परियोजना में मनासा विधानसभा के कुछ गांव वंचित रह गए थे विधायक मारू ने जलसंसाधन विभाग के अधिकारियो से सर्वे करवाया और इन शेष गाँवों को भी योजना मे शामिल कराया। और सम्पूर्ण नीमच जिले को भी गांधीसागर का पानी मिले इसकी पहल शुरू कर दी। नीमच जिले के तीनो विधायक का प्रयास रंग लाया। वित्तीय बजट सत्र 2024-25 में जावद नीमच माइक्रो सिंचाई योजना को मंजूरी मिल गई। विधायक मारू ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प मोदी की गारंटी को आगे बढाते हुए भाजपा सरकार में मनासा विधानसभा सहित नीमच जिला प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में निरंतर  विकास पथ पर अग्रसर है। जावद, नीमच माइक्रो सिंचाई परियोजना की स्वीकृति पर से  जिले 1 लाख 8 हजार 600 हेक्टर रकबा सिंचित होगा। यह निश्चित ही नीमच जिले के कृषि के क्षेत्र में उन्नत तकनीकी का काम करेगा। पूरे जिले को उक्त परियोजना का लाभ मिलेगा। जिले का किसान ओर अधिक समृद्ध बनेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE