खरगोन। कसरावद नगर परिषद की ओर से नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई मंगलवार को की गई है। लेकिन अब नगर परिषद के अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर सवाल उठने लगे है। आम लोगों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में नगर परिषद पर पक्षपात के आरोप लगाए हैं।
कसरावद नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कहीं पक्के तो कहीं कच्चे अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। इस तरह की कार्रवाई होने से शहरवासी भी खफा हो रहे हैं। मंगलवार को नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नगर परिषद की दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाया गया।
जबकि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाना अच्छी बात है और ये होना भी चाहिए। लेकिन अतिक्रमण हटाने में पक्षपात किया जा रहा है। ग़रीबों के कच्चे एवं पक्के अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं और बड़े लोगों को राहत दी जा रही है। शहर अतिक्रमण मुक्त होना चाहिए। लेकिन बेवजह व्यापारियों को परेशान नहीं करना चाहिए। बड़े लोगों के बड़े अतिक्रमण नहीं तोडे़ जा रहे। नगर परिषद प्रशासन कर्मचारीयों द्वारा पक्षपात किया जा रहा है। ऐसे में अतिक्रमण करता अधिकारियों पर सवाल खड़े होते हैं बिना भेदभाव के अतिक्रमण मुक्त शहर को करना चाहिए।