BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2024, 12:01 pm
BIG REPORT :नई चमचमाती गाड़ियों में सफर करेंगे मंत्री, सीएम मोहन के लिए विमान खरीदी की मंजूरी के बाद सरकार ने सौंपी मंत्रियों को नई गाड़ी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मोहन सरकार के मंत्री अब नई चमचमाती गाड़ियों में सफर करेंगे। बुधवार को कैबिनेट में सीएम मोहन यादव के लिए 233 करोड़ रुपए के नए विमान खरीदी की मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्रियों को नई गाड़ी सौंपने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद स्टेट गैरेज की ओर से सभी तीस मंत्रियों को नई इनोवा क्रिस्टा गाड़ी सौंप दी गई है। यह गाड़ियां बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग के बाद सीएम यादव के निर्देश के उपरांत मंत्रियों को भेजी गई है। अधिकांश मंत्रियों ने अपने लिए आवंटित गाड़ियां बुलवा भी ली हैं। तीस मंत्रियों के लिए यह गाड़ियां पौने छह करोड़ रुपए में खरीदी गई हैं।


मोहन यादव सरकार में दो डिप्टी सीएम समेत 31 मंत्री हैं और राज्य सरकार ने तीस गाड़ियां मंत्रियों के लिए खरीदी हैं। इसलिए दोनों डिप्टी सीएम समेत तीस मंत्रियों को नई गाड़ियां खरीदकर सौंपी जा रही है। बुधवार को कुछ गाड़ियां भेजने के बाद गुरुवार को भी इन्हें बाकी मंत्रियों के स्टाफ के सुपुर्द किया जाएगा। मंत्रियों के लिए नई चमचमाती गाड़ियां जून माह के अंत में सरकार को डिलीवरी कर कम्पनी की ओर से सौंप दी गई थीं। मंत्रियों के लिए नई गाड़ियों की खरीदी जैम पोर्टल के माध्यम से की गई है। कम्पनी ने गाड़ियां अगस्त तक देने के लिए कहा था लेकिन मंत्रियों की नई गाड़ी की डिमांड के चलते जून अंत में इसकी डिलीवरी की गई।


एक इनोवा क्रिस्टा 19 लाख की
मंत्रियों को लंबी दूरी के सफर के लिए आरामदायक मानी जाने वाली इनोवा क्रिस्टा गाड़ी दी जाती है। मंत्रियों के लिए इस लग्जीरियस गाड़ी की खरीदी के लिए लोकसभा चुनाव के पहले कवायद शुरू की गई थी। इसके लिए पहले गृह विभाग और विधि विभाग की परमिशन के बाद लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने का इंतजार किया गया। इसके बाद 6 जून को जब मंत्रियों को पुरानी गाड़ियां आचार संहिता खत्म होने के बाद मिलीं तो मंत्रियों ने नई गाड़ी की डिमांड कर दी। स्टेट गैराज के अधीक्षक के अधीक्षक आदित्य रिछारिया के अनुसार नई गाड़ियां मंत्रियों को देने का काम बुधवार से शुरू हुआ है और एक गाड़ी की कीमत 19 लाख रुपए है।


पौने छह करोड़ में आईं मंत्रियों के लिए नई गाड़ियां
मोहन सरकार के मंत्रियों के लिए जो गाड़ियां खरीदी गई हैं उनकी कुल कीमत पांच करोड़ 70 लाख रुपए है। एक गाड़ी की औसत कीमत 19 लाख रुपए है। नई गाड़ियां आने के बाद स्टेट गैरेज की ओर से उनमें मंत्रियों की सुविधाओं के हिसाब से काम कराए गए और इसके बाद जब काम पूरा हो गया तो सरकार को जानकारी दी गई। इसके पश्चात सीएम यादव ने मंत्रियों के लिए नई गाड़ियां देने का निर्देश जारी किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE