भगवानपुरा। नगर स्थित शासकीय महाविद्यालय भगवानपुरा का एक वर्ष पूर्ण होने पर प्राचार्य डॉ. प्रकाश की अध्यक्षता में स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई।
प्राचार्य डॉ. प्रकाश सोलंकी ने पिछले वर्ष की उपलब्धियों में राष्ट्रीय वेबीनार, शोध पत्रिका प्रकाशन, विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान, कार्यशाला, सेमिनार सामुदायिक स्वच्छता कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम, पौधारोपण और महाविद्यालय नया है इसलिए चुनौतियां भी है, लेकिन हमारे प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थीयों ने मिलकर हर चुनौती का सामना किया और इसे अवसर में बदल दिया। प्राचार्य डॉ. सोलंकी ने अपने कार्यों से यह सिद्ध किया कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से किसी भी कठिनाई को पार किया जा सकता है।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रकाश सोलंकी के द्वारा उन प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थीयों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने महाविद्यालय हित में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया। यह सम्मान उन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना, जो महाविद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रयासरत हैं। डॉ. रजनी सोलंकी ने कहा कि यह स्थापना दिवस न केवल एक उत्सव है, बल्कि यह हम सभी के लिए प्रेरणा है। उपस्थित सभी ने एक साथ मिलकर विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय की प्रगति, उन्नति और समृद्धि के लिए कार्य करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. दिनेश गाठे, डॉ. विवेक दुबे, डॉ. रोहित पाटीदार सहित महाविद्यालय के स्टॉफ, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के द्वारा सहभागिता की गई।