भोपाल। लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश के विभागीय समिति के दो अलग अलग संघों के अध्यक्ष गुरूवार को नियुक्त किए गए। कर्मचारी कांग्रेस विभागीय समिति के अध्यक्ष शैलेश शुक्ला को संघ के संरक्षक वीरेंद्र खोगल की अनुशंसा से बनाया गया और जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिवाजी दुपारे को संघ के प्रांत अध्यक्ष उदित भदोरिया के अनुशंसा से बनाया गया। इस मौके पर संचालनालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों में खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि युवा टीम क्षेत्र में कर्मचारियों का नेतृत्व करेगी, जिससे कर्मचारियों की स्थानीय मांगों को शासन से मनवाने में मदद मिलेगी।
इस मौके पर मोहम्मद ताहिर खान, सतीश सोम कुमार, अशोक साकेत, सुरेश बाथम, राकेश शर्मा, जयशंकर गोहिया, दुर्गा दत्त के साथ सभी साथियों ने शैलेश शुक्ला सहायक ग्रेड-2 एवं शिवाजी दुपारे सहायक ग्रेड- 3 को विभागीय समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।