इंदौर। देश में असंतुलित और लगातार बढ़ रही जनसंख्या को लेकर गुरुवार को जनसंख्या समाधान फाउण्डेशन द्वारा देशभर में आज प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में इंदौर कलेक्टोरेट पर भी फाउण्डेशन के लोगों ने प्रदर्शन किया है। लोगों की मांग है कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो।
11 जुलाई को श्विश्व जनसंख्या दिवसश् पर सर्व ब्राह्मण परशुराम सेना के पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष राजेश तिवारी, राजपूत समाज के सुरेंद्रसिंह राठौर सहित कई समाज के लोग इसे लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे। अध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि फाउण्डेशन में सभी धर्मों व समाज के लोग हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की जनसंख्या 140 करोड़ से ज्यादा हो गई है। दूसरी ओर संसाधन कम हो गए हैं। हम चाहते हैं कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो। यह कानून वर्गों, समाजों में समान रूप से लागू हो। इससे जनसंख्या नियंत्रण का समाधान हो सकेगा। फाउण्डेशन ने प्रियंका चौरसिया (डिप्टी कलेक्टर) को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि हमारी बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाई जाए।