चित्तौड़गढ़। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या स्थायित्व के क्षेत्र मे उत्क्रष्ठ कार्य करने पर राज्य मे जिला चित्तौड़गढ़ को पीपीआईयूसीडी निवेशन मे तृतीय स्थान प्राप्त करने के फलस्वरूप 11 जुलाई 2024 को डॉ देवी लाल धाकड़, अति. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प.क.) को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।
विश्व जनसंख्या दिवस 2024 की थीम (स्लोगन) “विकसित भारत की नई पहचान, परिवार नियोजन हर दंपत्ति की शान” की अवधारणा पर प्रातः 10.00 बजे स्वास्थ्य भवन से उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश विजयवर्गीय द्वारा जागरूकता रेली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डॉ विजयवर्गीय ने बताया कि सीमित परिवार और बच्चो मे अंतराल रखने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये सेवा प्रदान पखवाड़ा के दौरान 24 जुलाई तक स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से अपने क्षेत्र मे योग्य दंपत्तियों से संपर्क कर सीमित परिवार के लाभ, पहले एवं दूसरे बच्चे मे कम से कम तीन साल का अंतर, अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन, परिवार नियोजन मे सहभागिता पर विस्त्रत चर्चा की जायेगी। साथ ही महिला एवं पुरुष नसबंदी के इच्छुक दंपत्तियों को प्रेरित कर संबन्धित क्षेत्र मे होने वाले नियत नसबंदी दिवस की दिनांक बताकर नसबंदी करवाने हेतु प्रेरित किया जायेगा। उक्त अवधि में लाभार्थियों को परिवार नियोजन साधनो को अपनाने के लिये परामर्श सेवायें प्रदान की जावेगी तथा नियत नसबंदी दिवस का आयोजन किया जायेगा जिसमे नसबंदी तथा अंतराल साधनो की सेवा प्रदान की जावेगी। इस अवसर पर अनिल जॉर्ज प्राचार्य एएनएमटीसी, अनिल सरावगी प्रशासनिक अधिकारी, गोविंद सिंह राव अति. प्र.अ., रमेश भील, डॉ मुनेश बैरवा, अनिल शर्मा, नरपत सिह, उदय प्रताप सिंह, खुशवंत कुमार हिंडोनिया, रिंकु मीणा, एंव समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।