मैहर। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल मैहर पहुंचे। जहां उन्होंने मां शारदा मंदिर के दर्शन किया। डिप्टी सीएम ने माता की पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की है।
गुरुवार को डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल मैहर पहुंचे। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री ने मां शारदा मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन कर पूजा अर्चना कर माथा टेका। वहीं उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की है। इसके बाद ‘एक पेड़ मां के नामश्”‘ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया।
इसके बाद वे रीवा जिले के लिए रवाना हुए। जहां उप मुख्यमंत्री ने रीवा के पुलिस लाइन में एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए। उन्होंने वृक्षारोपण कर सभी से पर्यावरण और संवर्धन के लिए इस अभियान से जुड़ने की अपील की है।