BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2024, 4:58 pm
NEWS : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ एवं विश्वास सेवा संस्था नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र के तत्वाधान में मनाया विश्व जनसंख्या दिवस, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) चित्तौड़गढ़ महेन्द्र सिंह सिसोदिया एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश)  सुनील कुमार गोयल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ एवं विश्वास सेवा संस्था नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र के तत्वाधान में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। पैरा लीगल वालेंटियर दिलकुश खटीक ने उपस्थित जन को बताया कि किसी भी देश की जनसंख्या के आकार का प्रभाव देश के विकास की गति पर अवश्य पड़ता है। देश की जनसंख्या जितनी अधिक होती है विकास पर उतना ही अधिक असर पड़ता है। भारत देश का जनंसख्या वृद्धि में पहले पायदान पर होना अत्यधिक चिंता का विषय है। अगर बढ़ती आबादी को न्यायसंगत तरीके और नरम रवैये से नहीं रोक पाते हैं तो खुद प्रकृति पूरी निर्दयता के साथ हमारे लिए ऐसा करेगी और देश बर्बाद हो जाएगा। यदि समय रहते जनसंख्या नियंत्रण हेतु ठोस कदम नहीं उठाए गए तो धीरे-धीरे संसाधनों की कमी से देश विकास से विनाश की ओर प्रगति करेगा। अतः देश व समाज के विकास को प्रगतिशील बनाए रखने के लिए जनसंख्या नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है। जनसंख्या को रोकने का श्रेष्ठतम तरीका है कि स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी सुविधाओं के प्रसार और गुणवत्ता में तेजी लाई जाए। शिक्षा न केवल महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बल्कि प्रजनन क्षमता में गिरावट हेतु भी बहुत महत्वपूर्ण है। बेहतर शिक्षित महिला परिवार नियोजन के संबंध में सही निर्णय ले सकती है। इस अवसर पर विश्वास सेवा संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान, उपाध्यक्ष शोभा लाल धाकड़ आदि जन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE