मंदसौर। जिले के 19 थाने और 9 पुलिस चौकियों पर गुरुवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे रोपे।
पुलिस लाइन से लेकर एसपी कार्यालय, कंट्रोल रूम, महिला सेल में पुलिस से परिवार संग पौधे लगाए। साथ ही इनके देखरेख की जिम्मेदारी ली।
एसपी अनुराग सुजानिया ने स्टेशन रोड स्थित पुलिस कॉलोनी में पुलिस परिवार के साथ पौधारोपण किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के आमजन को एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की थी। प्रधानमंत्री की अपील के बाद देशभर के यह अभियान शुरू हो गया।
5 जुलाई से 15 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत मंदसौर जिले में 3 लाख 62 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक करीब साढ़े तीन लाख पौधे लगाए जा चुके हैं।
म0प्र0 शासन द्वारा समस्त प्रदेश में पौधारोपण हेतु विशेष अभियान का संचालन किया जा रहा हे। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा भी प्रदेश के समस्त संभाग/जोन/रेंज स्तर पर प्रदेश की समस्त पुलिस इकाईयों एवं जिलों में ’’एक पेड़ माँ के नाम’’ विशेष अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधारोपण करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में आज दिनांक 11.07.24 को पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में मंदसौर पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी परिसर में अभियान के अंतर्गत पोधारोपण किया गया। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा स्टेशन रोड स्थित पुलिस आवासीय कॉलोनी मंदसौर में ’’एक पेड़ माँ के नाम’’ विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिसकर्मी एवं उनके परिजनों के साथ मिलकर पोधारोपण किया गया।
पौधारोपण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक अजाक दिनेश चौहान, थाना प्रभारी नई आबादी वरूण तिवारी, थाना प्रभारी वायडी नगर संदीप मंगोलिया, थाना यातायात सूबेदार शैलेन्द्र सिंह चौहान, प्रभारी रक्षित निरीक्षक शमीम राणा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त स्टाफ एवम पुलिस आवासीय कॉलोनी स्टेशन रोड के पुलिसकर्मी के परिजन, द्वारा भी इस अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज करवाते हुए पौधारोपण किया गया। एवं रोपित वृक्षों कर रक्षा कर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया।
’’एक पेड़ माँ के नाम’’ विशेष अभियान के दौरान फलदार एवं औषधीकारक पौधे जैसे नीम, बैलपत्र, गुलमोहर, जामुन, करंज, अमरूद, पीपल, सागौन, सीताफल इत्यादि कुल 1150 पौधें विशेष अभियान के दौरान रोपित किए गए एवं 250 पोधे पुलिसकर्मी के परिजनों को पौधारोपण करने हेतु वितरित किये गये।
इसी प्रकार जिले के अन्य थानों/चौकी परिसर में भी ’’एक पेड़ माँ के नाम’’ विशेष अभियान के अंतर्गत थाना/चौकी के पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के द्वारा पौधारोपण किया गया एवं रोपित पौधे के पालन पोषण एवं उसकी रक्षा हेतु संकल्प लिया गया।