BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2024, 7:25 pm
KHABAR : जिला नीमच में “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन, पुलिस लाइन कनावटी सहित सभी पुलिस थानों एवं चौकियों में रोपे पौधे, उपस्थितों को दिलाया सुरक्षा का संकल्प, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मप्र शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार “एक पेड़ मॉ के नाम” अभियान के तहत नीमच पुलिस द्वारा दिनांक 11.07.2024 को पुलिस लाईन नीमच एंव जिलें के सभी पुलिस थानों एवं चौकियों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस लाईन कनावटी नीमच में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में पुलिस लाईन कनावटी नीमच में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों द्वारा भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया गया। पुलिस लाईन में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान एसपी जायसवाल द्वारा बताया गया कि ‘‘यह वृक्षारोपण कार्यक्रम केवल पौधे लगाने तक ही सीमित नहीं है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना है। जायसवाल द्वारा यह भी बताया गया कि यह कार्यक्रम निश्चित रूप से लोगों को प्रेरित करेगा और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करेगा। 

विशेष अभियान “एक पेड़ मॉ के नाम” के तहत जिले के समस्त पुलिस थानों एवं चौकियों तथा पुलिस कार्यालयों में भी कार्यक्रम के दौरान, विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे (नीम, आम, पीपल, चम्पा, चमेली, कंरज, शिशम, बरगद, सहजन आदि) लगभग 1000 पौधें लगाए गए एवं उनकी सुरक्षा बनी रहे इसलिए ट्री-गार्ड भी लगाए गए तथा वृक्षारोपण के साथ साथ अंकुर वायुदूत एप के माध्यम से पौधारोपण के फोटो अपलोड कर मध्य प्रदेश शासन के अभियान में सहभागिता भी की गई।

पुलिस लाईन कनावटी में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं परिवार के सदस्य उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE