रतलाम। एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत 24 बटालियन जावरा के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को वृक्षारोपण का भव्य आयोजन किया गया।
यू तो समस्त भारत वर्ष में एक पौधा मा के नाम अभियान चलाकर व्रहद् स्तर पर समस्त शासकीय व अशासकीय संस्थाओ में पौधा रोपण किया जा रहा है परंतु जावरा चौबीस वी वाहिनी आईपीएस सेनानी अमित तोलानी के नेतृत्व में समस्त स्टाफ ने परिवारों के साथ उपस्थित रह कर अपने अपने खोदे गए गड्डो में अपनी माँ के नाम व्रक्षारोपन किया। यह व्रक्षारोपन कि रूपरेखा समस्त व्रक्षारोपन के आयोजनों से हट कर रही,साथ ही आई पी एस सेनानी अमित तोलानी स्वयं अपने,माता,पिता,पत्नी,व पुत्री के सहित उपस्थित होकर तीन पीढ़ियों के सामूहिक व्रक्षारोपन कर एक पौधा माँ के नाम अभियान को सार्थक किया साथ ही समस्त बटालियन के परिवार जनों के साथ सम्मिलित हो कर व्रक्षारोपन कर सभी का उत्साह वर्धन किया
जिसमें सेनानी महोदय अमित तोलानी , अप सेनानी विशाल सिंह ,सहायक सेनानी रामबाबू पाठक, एसडीओपी जावरा शक्ति सिंह चौहान क्वार्टर मास्टर यशपाल कुठरे, सूबेदार मेजर गजेंद्र सिंह लखेड़ा, बटालियन मेजर ,कन्हैयालाल धनगर, लर्निंग सेंटर प्रभारी राम प्रसाद राठौर, अस्पताल प्रभारी अविनाश यादव
सहित अन्य अधिकारी सपरिवार उपस्थित रहे,इसके साथ ही सेंटपाल विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। व्रक्षारोपन के इस महा आयोजन के साथ ही सुखद सय्योग यह रहा कि आयोजन कवरेज कर रहे पत्रकार साथी भाई एजाज शेख का जन्मदिन भी इसी तिथि में होने पर आईपीएस अमित तोलानी,जी के नेतृत्व ओर सानिध्य में शैख़ के बाल सखा बटालियन में पदस्थ बटालियन मेजर कन्हैय्या लाल धनगर,व अस्पताल प्रभारी अविनाश यादव सहित पत्रकार साथी भेरूलाल मालवीय,उपेंद्र पाटोदिया,धनपाल भंडारी,सत्यनारायण पाटीदार शेरपुर के साथ एक पौधा माँ के नाम व्रक्षारोपन किया और इस पौधे का सरक्षण करने का भी प्रण लेकर शैख़ द्वारा अपना जन्मदिन मनाया।
---------------