खनियांधाना। थाना प्रभारी द्वारा किया एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत् पौधरोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर खनियांधाना न्यायाधीश सहित न्यायालय का समस्त स्टाफ सहित एसडीओपी एवं मण्डल अध्यक्ष नगर के पत्रकारों के साथ थाना प्रभारी ने थाना प्रांगण में पौधरोपण किया थाना प्रभारी द्वारा लोगों से अपील कर कहा गया की आप सभी को अपनी पूज्य मां के साथ मिलकर या उनकी स्मृति में उनके नाम का एक पौधा लगाना है और इस पौधे की सेवा कर उसे बड़ा भी करना है ताकि वह पौधा एक वक्ष बनकर आने वाली पीढ़ी को शीतल छाया, फल और औषधि दे सके। इस तरह से मां के नाम का एक पौधा लगाकर उसे बडा करके आप अपनी मां पूज्य मां व धरती मां के लिए समर्पित होकर धरती को हरी भरी बनाने के इस अभियान से सभी जुड़ रहे हैं। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधे जरूरी हैं। ये हमें जीवन के लिए आक्सीजन, खाने के लिए फल और गर्मी में छांव देते हैं। धरा को हरा-भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधारोपण का संकल्प लेने की जरूरत है। पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है। हमारे आस-पास हरियाली दिख रही है। इस कर्तव्य को पूरा करने का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है इस अवसर पर पुलिस थाना खनियांधाना का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।