BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2024, 11:52 am
BIG REPORT : खाकी पर फिर खड़ा हुआ सवाल, इस थाने के चार पुलिसकर्मियों पर लगा दलाल के माध्यम से अवैध वसूली का आरोप, शिकायतकर्ताओं ने प्रसतुत किया प्रमाण, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले में खाकी वर्दी की कार्यप्रणाली पर फिर सवाल खडे हुए हैं. इस बार जिले के रिंगनोद थाने के चार पुलिस कर्मी संदेह के घेरे मे आ गए हैं. इन चारो पुलिसकर्मियों के खिलाफ झूठा केस नहीं बनाने के नाम पर दलाल के माध्यम से अवैध वसूली की लिखित शिकायत हुई हैं. शिकायतकर्ता ने पुलिसकामियों को दिए गए पेमेंट के प्रमाण भी दिए हैं. शिकायत पर ना कोई जाँच शुरू हुई और ना ही पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई. रिंगनोद पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम कलालिया के 4 युवाओं ने रिंगनोद थाने के 4 आरक्षकों के खिलाफ दलाल के मार्फत रुपए लेने के आरोप लगाए हैं। गुरुवार को युवाओं ने विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय सहित एसपी राहुल कुमार लोढ़ा से शिकायत की। थाना प्रभारी ने आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें झूठा करार दिया है। 

कलालिया के योगेश पाटीदार ने बताया कि 30 जून की रात मेरी दुकान पर प्रकाश गिरी, संतोष पुरी और रविशंकर पाटीदार बैठे थे।तभी थाने से आरक्षक बलराम पाटीदार, अजीत शुक्ला और रोजाना का दुर्गेश पाटीदार (वाहन चालक) आए और कहा कि तुम जुआ-सट्टा खेल रहे हो और शराब पी रहे हैं। हमारा फर्जी वीडियो बनाया और हमें थाने ले जाकर बैठा दिया। कुछ देर बाद दुर्गेश पाटीदार ने कहा चारों 20 हजार रुपए की व्यवस्था कर दो, छोटा-मोटा प्रकरण बनाकर छोड़ देंगे। इसके बाद हमने 7000 और 5000 रुपए ऑनलाइन दुर्गेश के खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद हमें दुर्गेश ने कलालिया लाकर छोड़ा। अगले दिन दुर्गेश और बलराम पाटीदार बचे हुए 8 हजार रुपए लेने आए और बोले कि आधारकार्ड लेकर थाने आ जाना। हमने कहा पैसे भी ले लिए और प्रकरण भी, ऐसा नहीं चलेगा। इस पर बलराम व दुर्गेश ने गंभीर प्रकरण में फंसाने की धमकी दी। 

थाना प्रभारी पीआर डावरे ने कहा रुपए लेने के आरोप झूठे हैं। संतोष पुरी, रविशंकर पाटीदार, प्रकाश गिरी ने कहा दुर्गेश के खाते में रुपए डालने का प्रमाण मौजूद है। दलाल व आरक्षकों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।इस मामले मे दुर्गेश पाटीदार ने कहा मैं रोजाना में रहता हूं। ऑटो गैरेज का काम करता हूं। मुझे कोई जानकारी नहीं है। कुछ महीने पहले थाने पर वाहन अटैच किया था, जो अब हटा दिया है। लेकिन उसके खाते मे पेमेंट किए जाने के बारे मे वह कुछ नहीं बोल रहा हैं.

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE