नीमच। शहर शांति के नाम से पूरे मध्य प्रदेश में जाना जाता है परंतु विगत कुछ समय से कथित कुछ आपराधिक प्रवत्ति के लोग शहर में गुंडागर्दी फैला कर अपनी धाक जमाना चाहते हैं। नीमच की प्रतिष्टि फर्म मेसर्स धनलक्ष्मी ट्रेडर्स (संतोष रामनानी) पर जो पिता, पुत्र (मोहन रामनानी, राष्ट्रीय स्वमं सेवक संघ (आरएसएस ) के नगर कार्यवाहक) के ऊपर प्रतिष्ठान पर पहुँच कर जानलेवा हमला हुआ उसके विरोध में नीमच का सर्व समाज शनिवार को भारत माता चौराहा (४०) पर एकत्रित होगा और शहर में जो चल रही है गुंडागर्दी उस पर रोक लगाने की मांग करेगा तथा सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एसपीको ज्ञापन सोपेगा नीमच की शांतिप्रिय जनता से मांग करते हैं की प्रातः १०रू३० शनिवार को भारत माता चौराहे (४०)पर एकत्रित होकर अपनी एकता का परिचय देंगे। इस एकता को सफल करने के लिए सर्व समाज इकट्ठा होगा।
सर्व समाज से विनम्र निवेंदन है कि दोप.१ बजे तक सर्व व्यापारी समाज अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का अनुरोध है।
निवेदक- संपूर्ण सिंधी समाज,नीमच