BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2024, 3:11 pm
KHABAR : लीडर्स क्लब की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, अवॉर्ड नाइट कार्यक्रम का हुआ आयोजन, अगले दो वर्षों की रूपरेखा बनाई, पढे़ खबर

Share On:-

गुना। द लीडर्स क्लब गुना द्वारा वर्ष 2023दृ24 की अवार्ड नाइट एवं आने वाले सत्र के नवीन अध्यक्ष एवं कार्यकारणी का शपथ विधि एवं पद हस्तांतरण समारोह मनाया गया। सत्र 2023दृ24 के अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव द्वारा वर्ष भर में उनके द्वारा किए गए कार्यों का प्रतिवेदन पेश किया गया. अपने साथ कार्यरत कार्यकारणी सदस्यों का सम्मान किया गया। पिछले सत्र की लेडी लीडर्स अध्यक्षा संगीता भार्गव द्वारा भी अपनी कार्यकारणी का सम्मान किया गया।


पदाधिकारियों ने बताया कि आगमी सत्र 2024द25 के अध्यक्षीय दायित्व का कार्यभार इस बार मनीष छाबड़ा को सौंपा गया। नवीन अध्यक्ष की कार्यकारणी द्वारा शपथ ली गई। मनोज सलूजा और श्रेय अग्रवाल इस सत्र में क्रमशः संस्था सचिव एवं संस्था कोषाध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। वहीं लेडी विंग की चेयरपर्सन नेहा अतुल अग्रवाल एवं सचिव पूनम सचिन राठी रहेंगी।


साथ ही लीडर्स सोशल फाउंडेशन के अंतर्गत आने वाले नवनिर्मित लीडर्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का अब तक संचालन कर रहे संस्था के चार्टर अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन ने सोशल फाउंडेशन को गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। आगमी दो वर्षों का कार्यभार लीडर्स सोशल फाउंडेशन के नवीन अध्यक्ष रजनीश शर्मा, सचिव अमित नीखरा एवं कोषाध्यश ईशान गोयल के साथ सात सदस्यीय समिति को प्रदान किया। साथ ही नवनियुक्त समस्त पदेन सदस्यों द्वारा संस्था के विकास एवं सफल संचालन का संकल्प भी लिया गया।


कार्यक्रम में संस्था में इस वर्ष शामिल हुए दो नवीन सदस्यों सिद्धार्थ जैन स्वराज ट्रेक्टर एवं कुंवरजीत सिंह मे दौलतराम कुंदन सिंह को शपथ दिला लीडर्स परिवार में शामिल किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष अमित नीखरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्था सदस्य परिवारों को उपस्तिथि रही। अंत में सभी का आभार नवीन सचिव मनोज सलूजा ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE