BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2024, 3:24 pm
KHABAR : पटवारी प्रवीण मेहरा की अटैक से मौत का मामला, आज से 3 दिन के सामूहिक अवकाश पर जिले भर के पटवारी, एसडीएम को हटाने की रखी मांग, पढे़ खबर

Share On:-

इटारसी। विगत दिनों पिपरिया के पटवारी प्रवीण मेहरा की कोर्ट पेशी के दौरान हार्ट अटैक से मौत का मामला गरमा रहा है। जिले के सभी पटवारी पिपरिया एसडीएम संतोष तिवारी को तत्काल हटाने के बाद जांच कराने की मांग पर अडे़ हुए हैं। आज से जिले भर के सभी पटवारी तीन दिन के सामूहिक उपवास पर चले गए।


अंजू नारोलिया कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पटवारी संघ ने बताया कि एक मामले में पटवारी प्रवीण मेहरा फौती नामांकन का प्रतिवेदन दिया गया। दो व्यक्ति एक ही नाम के पिता नाम भी एक और जाति एक होने के कारण और ग्रामीणों ने जो जानकारी दी गई, उसके आधार पर पटवारी ने प्रतिवेदन दिया। बाद में एसडीएम ने भी उसी आदेश पर बहनों के नाम जोड़ दिए।


दो व्यक्ति एक नाम के वल्दियत एक नाम, जाति एक होने के कारण और ग्रामीणों में जो जानकारी दी गई उसके आधार पर पटवारी ने प्रतिवेदन दिया। एसडीएम ने भी उसी आदेश पर बहनों के नाम जोड़ दिए।


बाद में पिपरिया एसडीएम ने यह कहते हुए कि पटवारी ने गलत आईडेंटिफाई करके फौती चढ़ा दी, पटवारी प्रवीण के खिलाफ एफआईआर कराई। मामले में उसे जेल भेजा गया। जमानत पर आने के बाद से पटवारी प्रवीण सदमे और तनाव में थे।


मंगलवार को पटवारी प्रवीण कोर्ट पेशी पर आए थे। वे मानसिक रूप से प्रताड़ित थे, जिसके कारण मंगलवार को पिपरिया न्यायालय में पेशी से लौटने के वक्त हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। संगठन ने कलेक्टर मीना से मांग की कि फौती नामांतरण में लापरवाही के मामले में पटवारी पर गलत आरोप लगे थे।


नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीणा ने कहा कि अनु विभागीय पिपरिया के संबंध में मामले को लेकर वरिष्ठ अधिकारी एडीएम या ज्वाइंट कलेक्टर से मामले की जांच कराई जाएगी। उसके बाद जो भी मामले में सामने आता है उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।


वहीं इस मामले में पिपरिया एसडीएम कुछ भी कहने से बचते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं पटवारी प्रवीण मेहरा के माता-पिता इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं, क्योंकि पटवारी की मृत्यु के बाद उनके परिवार में संविदा नौकरी में कोई दिक्कत ना आए इसको लेकर वह कुछ भी कहने से बच रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE