देवास। विधायक गायत्री राजे पंवार द्वारा देवास शहर में चातुर्मास व्रत अनुष्ठान करवाया जा रहा है। जिसमें रावतपुरा सरकार शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर उज्जैन रोड स्थित होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। देवास विधायक ने बताया कि कार्यक्रम दिनांक 17 जुलाई 2024 से 17 सितंबर 2024 तक होगा। दो माह के पुरे कार्यक्रम में श्री राम कथा, श्रीमद भागवत कथा, श्री नर्मदा पुराण, श्री शिव महापुराण, श्री देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। उक्त आयोजन आनंद भवन पैलेस पर होगा।
बता दें इस धार्मिक कार्यक्रम में जिलेभर की धर्म प्रेमी जनता व प्रदेश भर से लोगों को आव्हान किया गया है। विशेष कर प्रतिदिन 9 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें पूजन-पाठ, यज्ञ, हवन विभिन्न अनुष्ठान होंगे।
साथ ही 21 जुलाई 2024 रविवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर संत शिरोमणि श्री रविशंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार शामिल होंगे।