मनासा। सावन का पवित्र महीना शुरू होने वाला है कावड़ यात्रा भी शुरू हो जाती है सावन के महीने में कावड़ यात्रा का विशेष महत्व होता है। सावन माह की 28-07- -2024 रविवार से 29-7-2024 सोमवार तक रामपुरा रोड सोमनाथ महादेव मंदिर से नगर भृमण करते हुए पांडवों द्वारा स्थित पित केदारेश्वर महादेव मंदिर रामपुर तक जावेगी।
बताते हैं भगवान शिव की भक्ति के लिए सावन मास को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। सावन मास में भगवान शिव के भक्त कावड़ यात्रा लेकर महादेव को गंगाजल अर्पित करते हैं। कावड़ उठाकर बाबा भोलेनाथ को जल मनासा से केदारेश्वर बाबा भोलेनाथ को अर्पित करना है तो आप नीचे दिए हुए स्थान पर संपर्क कर सकते हैं जिस किसी भक्त को कावड़ यात्रा के लिए पंजीयन करवाना है तो वह सोमनाथ महादेव मंदिर मनासा पर संपर्क कर सकते हैं।