चित्तौड़गढ़। भाजपा विधि प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार 12 जुलाई को नवीन न्यायालय परिसर में चित्तौड़गढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक न्यायालय खोलने पर अधिवक्ताओं द्वारा सांसद एवं प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का आभार व्यक्त किया गया।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने पटाखे चला मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया। बार अध्यक्ष शंकरपूरी गोस्वामी, मनोहरलाल दक, रजनीश पितलिया, रामेश्वरलाल तोतला, नरेंद्र पोखरना, उमा शंकर दाधीच, संजय सुवालका, मोहित जैन, नरेश शर्मा, राजेश जोशी, पंकज चौधरी, पूजा मेनारिया, नारायणलाल गुर्जर, राखी राव, भूपेंद्र सिंह, श्याम शर्मा, राजकुमार गाडरी, नारायण लाल अहीर, ईश्वर अहीर, नितिन चावत, रमेश शर्मा, कालूलाल सुथार, पंकज टेलर, दिलीप तोतला, प्रवीण कन्नौजिया, अंबालाल ओड, महेंद्र पोखरना, गोपाल जाट, आदित्य चौधरी, राकेश अहीर, करणसिंह भाटी, विजय नारायण शर्मा, किशन कुमावत, पुष्पेंद्र ओझा, रमेश भट्ट, ललित झँवर, योगेश व्यास सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।