BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2024, 4:41 pm
NEWS : रेपिड रोविंग सर्वे की टीम द्वारा मक्का एवं सोयाबीन फसलों में कीट-व्याधि प्रकोप का किया सर्वेक्षण, पढे़ खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कृषि खण्ड भीलवाड़ा द्वारा गठित रेपिड रोविंग सर्वे टीम द्वारा घटियावली, गिलुण्ड, बस्सी, सोनगर आदि क्षेत्रों में मक्का एवं सोयाबीन फसलों में कीट-व्याधि प्रकोप का सर्वेक्षण किया गया। 


सर्वे टीम द्वारा मक्का फसल में प्रथम अवस्था में फाल आर्मी वर्म एवं सोयाबीन में सेमीलूपर कीट का प्रकोप पाया गया। जो कि आर्थिक क्षति स्तर से कम पाया गया। रेपिड रोविंग सर्वे टीम में डॉ ललित कुमार छाता, बारानी अनुसंधान केन्द्र भीलवाड़ा, डॉ० ओम प्रकाश शर्मा उप निदेशक आईपीएम चित्तौड़गढ़, डॉ० लक्ष्मीकंवर राठौड़, उप निदेशक कृषि खण्ड भीलवाड़ा, अंशु चौधरी सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) चित्तौडगढ़, रमेश चन्द्र आमेटा कृषि अनुसंधान अधिकारी, ज्योति प्रकाश सिरोया कृषि अधिकारी, गोपाल लाल धाकड़ कृषि अधिकारी, योगेन्द्र सिंह राणावत सहायक कृषि अधिकारी, राधेश्याम एवं सुमन कुडी कृषि पर्यवेक्षक उपस्थित थे। 


कृषि विशेषज्ञों ने मक्का फसल में फाल आर्मी वर्म कीट के नियंत्रण हेतु अजाडीरेक्टिन 1500 पी०पी०एम० 2.5 ली प्रति हेक्टर प्रकाश पास/फेरोमोन ट्रेप 5 प्रति एकड अथवा इमाबेक्टिन बेन्जोएट 5 एस०जी० 0.4 ग्गाम प्रति लीटर अथवा स्पाइनोसेड 0.3 मिली लीटर पानी या थायोमेथोक्साम 12.6 प्रतिशत, लेम्डासायहेलोथ्रिन 9.5 प्रतिशत की 0.5 मिली लीटर या क्लोरेन्ट्रोनिलिप्रोल 18.5 प्रतिशत की 0.4 मिली लीटर प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिडकाव करने की सलाह कृषकों ने दी।


सोयाबीन में सेमीलूपर कीट के नियंत्रण हेतु क्यूनॉलफॉस 25 ई.सी. 1 लीटर अथवा एसीफेट 75 एसपी 1 ग्राम प्रति लीटर पानी के साथ 20-20 दिन के अन्तराल पर छिड़काव करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE