रतलाम। रिंगनोद थाने के अंतर्गत रुपए मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने थाने के कार्यवाहक प्रधान आरक्षक अजीत शुक्ला और आरक्षक बलराम पाटीदार को निलंबित कर दिया। पुलिसकर्मियों द्वारा रिश्वत मांगने के मामले को वॉईस ऑफ एमपी ने भी प्रमुखता से उठाया था। वॉईस ऑफ एमपी में खबर प्रकाशित होते ही एसपी एक्शन में आए और आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की कार्रवाई की।