BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2024, 5:15 pm
KHABAR : श्वेत हरित नीमच अभियान के तहत जाजू कन्या महाविद्यालय में रोपे चंपा के पौधे, पढे़ खबर  

Share On:-

नीमच। जिला प्रशासन एवं नगर पालिका नीमच के महत्वकांशी कार्यक्रम ष्श्वेत हरित नीमच अभियानष् के तहत सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय नीमच में श्वेत चंपा के पौधे रोपे गए। इको क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना के एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को सार्थक करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन के डबकरा, जन भागीदारी अध्यक्ष विजय बाफना , प्राध्यापको, समस्त स्टाफ एवं छात्राओं ने परिसर एवं बाउंड्री वॉल के बाहर 70 पौधे श्वेत चंपा के रोपे। बिगड़ते पर्यावरण को संरक्षित रखने एवं वातावरण को शुद्ध करने वाले तथा औषधीय गुण के कारण चंपा को जाना जाता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के जन भागीदारी अध्यक्ष विजय बाफना जी ने छात्राओं एवं स्टाफ को संबोधित करते हुए पर्यावरण को संरक्षित करने के साथ पौधारोपण की आवश्यकता को बताया। कम पानी में केवल कलम से लगने वाले एवं जल्दी वृद्धि करने वाला चंपा सफेद सुंदर एवं खुशबूदार फूलों वाला पौधा है। महाविद्यालय परिसर और बाहर इस पौधे की खुशबू वातावरण को शुद्ध रखेगी ऐसा विश्वास जताया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन के डबकरा ने  चंपा को लगाने के फायदे समझाते हुए प्रत्येक पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी 6-6 छात्रों को सौंपते हुए उन्हें अपने घरो एवं खाली पड़ी भूमि पर पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के वाहन पार्किंग क्षेत्र में छाया एवं खुशबू देने के लिए प्राध्यापकों ने प्लास्टिक ड्रम में पौधे लगाकर एक पेड़ मां के नाम अभियानष् के तहत अपनी सहभागिता की। 


इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित छात्राओं में उत्साह नजर आया उन्होंने पौधे रोपकर उन्हें पानी देने के साथ-साथ आगे भी देखभाल की जिम्मेदारी ली। कार्यक्रम का संचालन इको क्लब प्रभारी डॉ साधना सेवक तथा राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ प्रियंका ढलवानी ने किया पर्यावरण समिति सदस्यों डॉ हिना हरित, सिमरन खान, सुमन नागदा एवं कार्यालय स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता की। विशेष योगदान महाविद्यालय के माली बाबूलाल एवं कर्मचारी सोहन, कैलाश, चंदा, भोनीराम, घीसालाल, आशा मारू एवं प्रमिला का रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE