BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2024, 6:48 pm
REPORT : आगामी त्यौहार मोहर्रम को दृष्टिगत रखते हुए नीमच पुलिस ने किये पुख्ता इंतजाम, प्रतिदिन थाना क्षेत्रों में निकाल रहे पैदल फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से रख रहे नजर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आगामी त्यौहार मोहर्रम के दौरान जिलें में कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा पुख्ता इंतजाम किये गये है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिलें के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली जाकर अपने अपने थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाये रखने, शांति समिति की बैठकों का आयोजन करने, पुलिस बल की ब्रिफिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल का फ्लैग मार्च निकालने एवं सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी करने संबंधी निर्देश दिये गये है। 

मोहर्रम पर्व को दृष्टिगत् रखते हुए जिलें के सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन गणना के दौरान पुलिस बल की ब्रिफिंग की जाकर त्यौहारों के दौरान अपनी डयूटी को मुस्तैदी के साथ करने एवं आमजनता से सद्व्यवहार करने संबंधी समझाईश दिये जाने के साथ ही पुलिस बल की संवेदनशील क्षेत्रों में तैनाती की जाकर थाना क्षेत्रों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला जाकर आमजन से त्यौहारों को त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सद्भावना के साथ मनाने की अपील की जा रही है। मोहर्रम पव को दृष्टिगत् रखते हुए मोहर्रम जुलूस मार्गाे पर सीसीटीवी कैमरों को लगवाया जाकर जुलूस मार्गाे के स्थानों की ड्रोन के माध्यम से सर्चिग एवं निगरानी की जा रही है। 

नीमच पुलिस की आमजनता से अपील - 
जिला पुलिस नीमच द्वारा आमजनता विशेष रूप से युवा वर्ग से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं विवादित पोस्ट/संदेश डालने से बचे। अफवाहों पर ध्यान न देवें। त्यौहार को शांतिपूर्ण तरिके से मनायें एवं किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थानें अथवा पुलिस कन्ट्रोल रूम को देवें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE