खरगोन। कसरावत शहर में आगामी त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई बैठक में मोहर्रम पर्व को लेकर चर्चा की गई जिसमें एसडीएम अग्रिम कुमार कुमार ने बताया डीजे पूर्ण तरीके से प्रतिबंधित रहेगा दो बॉक्स स्पीकर टेंपो में लगा सकते हैं इसके अतिरिक्त रखा जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी धारदार हथियार एवं आपत्तिजनक गाने बजाना प्रतिबंधित है अगर कोई व्यक्ति इस तरह का काम करता पाया गया तो उसे पर कार्रवाई की जाएगी बैठक में सभी बातों एवं निर्णय को लेकर सभी लोगों ने सहमति दी पुलिस प्रशासन एसडीओपी मनोहर गवली ,थाना प्रभारी मंसाराम रोमडे़ एवं शहर सदर रईस कुरैशी, मोहर्रम कमेटी सदर निजाम बाबा, तस्लीम खान पूर्व पार्षद, अकील शेख पूर्व सदर, अबरार पठान पत्रकार सभी समाज जन पत्रकार गण मौजूद रहे।